07 Oct 2026
Prism Wire Daily
Prism Wire Daily
Latest News & Updates
स्वास्थ्य शिविर

मुरादाबाद: सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे 2416 मरीज, जांच में दो टीबी संक्रमित मिले

07 Oct 2026 admin
मुरादाबाद: सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे 2416 मरीज, जांच में दो टीबी संक्रमित मिले

मुरादाबाद के जिला अस्पताल परिसर में मंगलवार को लगे सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में 2416 मरीजों को जांच, इलाज और परामर्श दिया गया। जांच में दो लोग टीबी संक्रमित पाए गए, जिन्हें आगे के इलाज के लिए चिह्नित किया गया।

मुरादाबाद: सेवा संकल्प स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे 2416 मरीज, जांच में दो टीबी संक्रमित मिले

शिविर में 300 लोगों की लैब जांच, 102 की टीबी जांच, 167 की एचआईवी स्क्रीनिंग और 318 की गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग हुई। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने 62 गर्भवती महिलाओं की जांच की।

नियमित टीकाकरण के तहत 66 बच्चों को टीके लगाए गए और पांच बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव का टीका दिया गया। टीबी और तंबाकू छोड़ने वालों को सम्मानित भी किया गया।