हाथरस के हरि आई हॉस्पिटल में 6 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर कल्याणं करोति नेत्र संस्थान और श्याम स्टील लिमिटेड, कोलकाता के सहयोग से लगाया गया।

आंखों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर कुल 151 मरीजों ने पंजीकरण कराया। अनुभवी नेत्र चिकित्सकों की टीम ने सभी की जांच की।
जांच के बाद 22 मोतियाबिंद मरीजों को निःशुल्क ऑपरेशन के लिए चुना गया। बाकी मरीजों को दवाएं और जरूरी परामर्श दिया गया।
