आजमगढ़ के जिला अस्पताल से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

स्वास्थ्य सचिव परिवार कल्याण ऋतु महेश्वरी के नेतृत्व में प्रदेश भर के सीएमओ और एसीएमओ को डिजिटल सुविधाओं पर एक दिन का प्रशिक्षण दिया गया।
जल्द ही ओपीडी, जांच, रिपोर्ट, उपचार और मरीज के स्वास्थ्य रिकॉर्ड चरणबद्ध तरीके से ऑनलाइन होंगे। इससे मरीजों को बार-बार काउंटर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।
