देवरिया सांसद शशांक मणि त्रिपाठी को केंद्रीय टेक्सटाइल्स, कौशल विकास और श्रम मंत्रालय की संसदीय स्थायी समिति का चेयरमैन बनाया गया है। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने कहा कि यह देवरिया लोकसभा क्षेत्र के लिए सम्मान की बात है और सांसद के अनुभव का लाभ समिति को मिलेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सांसद पर भरोसा जताते हुए अहम जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
