गाजीपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय हथियार तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। स्वाट टीम, सर्विलांस सेल और कोतवाली पुलिस ने एक अक्टूबर की रात कैथवलिया पुलिया के पास घेराबंदी कर उन्हें पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों में गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा निवासी रतन विश्वकर्मा और रवि कुमार तथा दिलदारनगर के फुल्ली निवासी अभिषेक कुमार शामिल हैं।
एसपी डॉ. ईरज राजा के अनुसार आरोपियों से 18 पिस्टल 32 बोर, एक पिस्टल 9 एमएम और 19 देसी तमंचे समेत 38 अवैध हथियार और 18 कारतूस बरामद हुए। आरोपियों ने बताया कि वे मध्य प्रदेश के खंडवा और बुरहानपुर से हथियार लाकर गाजीपुर में सप्लाई करते थे।
